महाराजगंज के प्रदीप उर्फ जुगनू की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत, परिवार गहरे संकट में
महाराजगंज जिले के धानी बाजार क्षेत्र के कानापार गांव निवासी प्रदीप उर्फ जुगनू की बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को एक भवन में पेंटिंग का काम करते हुए अचानक असंतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।