स्पेन में दबोचा गया मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लगा अब तक का बड़ा झटका
पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की सटीक सूचना पर भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन में गिरफ्तार हो चुका है। लॉरेंस बिश्नोई के इस पूर्व करीबी पर चंडीगढ़ के ‘श्री कुमार मेडिकल हॉल’ के कैशियर की हत्या की साजिश का आरोप है। अब उसे भारत लाने की तैयारी है।