मनरेगा में कटौती और भयंकर धांधली के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के बजट में लगातार की जा रही कटौती और को समय पर मजदूरी न दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप-जिलाधिकारी फरेंदा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।