जिसको ढूंढा वेस्ट यूपी से लेकर रूड़की तक, वो बदायूं की गलियों में मिली, Mothers Day पर 25 दिन बाद मां से मिली लापता बेटी
मदर्स डे के मौके पर बदायूं पुलिस ने तत्परता की मिसाल पेश करते हुए 25 दिन से लापता गाजियाबाद की 15 वर्षीय किशोरी को उसकी मां से मिलाया। सड़क किनारे मिली किशोरी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और जांच के बाद लोनी पुलिस से संपर्क कर परिवार तक पहुंचाया। मां-बेटी के मिलन से परिवार में खुशी का माहौल है।