Mirzapur: रात में अचानक RPF थाने पहुंचे IG, प्लेटफॉर्म से CCTV रूम तक खंगाली सुरक्षा व्यवस्था
मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात आरपीएफ के आईजी पीके गुप्ता ने अचानक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ थाना, प्लेटफॉर्म और CCTV निगरानी कक्ष का जायजा लिया। आईजी ने जवानों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी समस्याएं जानीं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।