New Delhi: उस्मानपुर में खून और गोलियों का खेल, नाबालिग की हत्या के बाद बच्चा भी बना शिकार
दिल्ली के उस्मानपुर में दो बड़ी वारदातों ने सनसनी फैला दी है। 17 वर्षीय छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, और वहीं दूसरी घटना में ताबड़तोड़ फायरिंग में 12 साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस हत्या और गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है।