Gorakhpur: मासूम से दरिंदगी करने वाले पर खाकी का कहर; रामगढ़ताल पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट में भेजा सलाखों के पीछे
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।