दर्शन की आस में भारत आई थी श्रीलंकाई महिला श्रद्धालु, श्रावस्ती जाते वक्त अचानक बिगड़ी तबीयत और…
बौद्ध परिपथ की यात्रा पर निकली श्रीलंकाई महिला श्रद्धालु की सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही टूरिस्ट बस में सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।