Marriage Certificate: मैरिज सर्टिफिकेट क्यों है जरूरी? जानिए इसके फायदे
शादी केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि जीवन का अहम मोड़ होता है, जिसमें दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों के रिश्ते भी जुड़ते हैं। शादी के बाद न केवल सामाजिक बल्कि कानूनी अधिकार भी मिलते हैं, जिसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी है। यह दस्तावेज आपकी शादी को कानूनी मान्यता देता है और कई मामलों में जैसे पासपोर्ट बनवाना, वीजा लेना, सरकारी स्कीम का लाभ उठाना या कोर्ट में अपने हक के लिए जरूरी साबित होता है।