जयपुर के आसमान में मकर संक्रांति पर दिखा रंग-बिरंगा नजारा, गूंजता रहा-‘वो काटा वो काटा’ का शोर
गुलाबी नगरी जयपुर का आसमान शनिवार को रंग-बिरंगी पतंगों से ढक गया जहां लोगों ने खिली धूप में मकर संक्रांति का त्योहार उत्साह से मनाया। दिन भर जयपुर के आसमान में नए नए रंगों की पतंगें कुलांचे भरती रहीं और छतों से ‘वो काटा वो काटा’ का शोर गूंजता रहा।