मैनपुरी में तेज रफ्तार बस का कहर: बाइक सवार को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मैनपुरी-किशनी रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटें आईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।