LPU हिंसा और लूटपाट मामला: सच की तह तक जाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका, CBI जांच पर कल होगी सुनवाई
पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU यूनिवर्सिटी में दुष्कर्म की झूठी अफवाह के बाद भड़की हिंसा, हाईवे जाम और यूनि मॉल में हुई लूटपाट के मामले में CBI जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश की बेंच इस मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगी।