फतेहपुर में गैस माफिया पर शिकंजा: घर के अंदर चल रहा था अवैध खेल, दर्जनों सिलेंडर बरामद
फतेहपुर के लालीपुर गांव में पूर्ति विभाग की छापेमारी में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ। 24 सिलेंडर बरामद कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह मामला द्रवित पेट्रोलियम गैस विनियमन एवं वितरण आदेश 2 हजार का उल्लंघन पाया गया।