UP STF की बड़ी कामयाबी: ‘भाग्यलक्ष्मी’ वेबसाइट से लूटी करोड़ों की लक्ष्मी, दो सगे भाइयों को दबोच कर किया खुलासा
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कानपुर में चल रहे एक संगठित ऑनलाइन गेमिंग और लॉटरी स्कैम का भंडाफोड़ किया है। दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जो playbhagyalaxmi.net.in वेबसाइट के जरिए लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे।