घर से कहा था, ‘सुबह तक लौट आएंगे’… लेकिन आया सिर्फ मौत का फोन, दो दोस्तों की कहानी पढ़कर भर आएंगी आंखें
हरियाणा के मुरथल से जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों की कार बागपत में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में इरशाद अपनी मां का इकलौता सहारा था, जिसे उन्होंने बचपन में गोद लिया था।