‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी का बड़ा दावा, 2029 में एक साथ होंगे चुनाव!
जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि साल 2029 में देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। उन्होंने विपक्ष के संघीय ढांचे वाले आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और महिला आरक्षण व परिसीमन बिल पर भी जरूरी बहुमत के साथ आने की बात कही।