चंदौली में चौंकाने वाली घटना; नेग मांगने आए किन्नरों ने जमकर मचाया उत्पात, जानिए क्या है पूरा मामला?
यूपी के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, सिंघीताली गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने घर और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।