ट्रंप ने जताई उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की इच्छा, बोले— शांति की उम्मीद है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग से मुलाकात के दौरान कहा कि उनके किम जोंग उन से रिश्ते अच्छे हैं और वह उनसे दोबारा मिलने के इच्छुक हैं। ट्रंप पहले भी उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति से तीन बार मिल चुके हैं।