कौशांबी में निवेश और रोजगार पर फोकस, डीएम अमित पाल ने दिए स्पष्ट निर्देश; बैंकर्स को लगाई फटकार
कौशांबी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में CM युवा उद्यमी योजना और निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई गई। डीएम ने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।