इश्क में डूबे पूर्व PM और पॉप स्टार, फिल्म फेस्टिवल में Justin Trudeau-Katy Perry की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मशहूर सिंगर कैटी पेरी ने न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हाथों में हाथ डाले एंट्री कर अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। पेरी की नई डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर पहुंचे इस कपल की शानदार केमिस्ट्री और वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।