हिंदी
कैटी पेरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जस्टिन ट्रूडो के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई नई तस्वीरों और वीडियो के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है। जापान टूर की तस्वीरें और जापान के पूर्व पीएम का बयान इस रिश्ते की पुष्टि करता है।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने रिश्ते पर लगाई आधिकारिक मुहर (Img source: Google)
Washington: अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी ने आखिरकार अपने निजी रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई नई तस्वीरों और वीडियो के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ उनका रिश्ता अब सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है। दोनों को एक साथ बेहद सुकून भरे और खुशहाल अंदाज में देखा गया, जिसने उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी।
कैटी पेरी इन दिनों अपने जापान टूर पर हैं। इसी दौरान उन्होंने ट्रूडो के साथ बिताए गए कई खास लम्हों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक वीडियो में वे साथ बैठकर खाना खाते और बातचीत करते नजर आते हैं। पोस्ट के कैप्शन में पेरी ने लिखा, “Tokyo times on tour and much more…”, जिसने उनके साथ बिताए इन पलों को और भी खास बना दिया।
इस रिश्ते पर सबसे बड़ी पुष्टि तब हुई जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी सार्वजनिक रूप से इस बारे में टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जस्टिन ट्रूडो अपनी पार्टनर के साथ जापान आए थे और उन्होंने तीनों के साथ लंच भी किया। इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग फाइनल मुहर लग गई।
カナダのトルドー前首相(@JustinTrudeau)がパートナーと来日され、私たち夫妻と昼食をご一緒しました。
総理時代には首相同士何度もお会いし、カナダ訪問時には「日加アクションプラン」の策定など、二国間関係強化に共に汗をかいた仲です。
こうして交友を続けられていることを嬉しく思います。 pic.twitter.com/t9RkbMyip5
— 岸田文雄 (@kishida230) December 4, 2025
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को पहली बार अक्टूबर 2025 में पेरिस में साथ सार्वजनिक रूप से देखा गया था। वह मौका था कैटी पेरी के 41वें जन्मदिन का, जहां ट्रूडो भी शामिल हुए थे। इससे पहले जुलाई 2025 में दोनों को कनाडा में अपने-अपने पालतू कुत्तों के साथ घूमते हुए भी देखा गया था। तब से ही दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं।
UAE में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें Indian Professionals के लिए बेस्ट वर्क वीजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की दोस्ती पहले मॉन्ट्रियल में शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे डेटिंग में बदल गई। दोनों को कई निजी कार्यक्रमों और डिनर मीटिंग्स में भी साथ देखा गया। हालांकि उस वक्त तक दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था।
जैसे ही कैटी पेरी की यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस इस नई जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए, तो कुछ लोग इस रिश्ते को लेकर हैरान भी दिखे। इंटरनेशनल मीडिया में भी यह खबर तेजी से सुर्खियों में बनी हुई है।
‘फीफा पीस प्राइज’ के पहले विजेता बने डोनाल्ड ट्रंप, जानें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
कैटी पेरी इससे पहले अपने निजी जीवन को लेकर कई बार चर्चा में रही हैं, लेकिन जस्टिन ट्रूडो के साथ उनका यह रिश्ता उनके करियर का एक नया अध्याय माना जा रहा है। वहीं ट्रूडो भी राजनीति से अलग अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहली बार इतने खुले अंदाज में नजर आए हैं।
No related posts found.