Varanasi Air Show 2026: वाराणसी एयर शो में 3 दिन में पहुंचे 37 लाख लोग, राफेल और सुखोई ने दिखाया दम
Varanasi Air Show में तीन दिनों के दौरान करीब 37 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। आखिरी दिन करीब 20 लाख दर्शकों ने प्रदर्शन देखा। लगभग 100 विमानों ने हिस्सा लिया। राफेल, सुखोई, तेजस, ब्रह्मोस से लैस विमान, महिला पायलटों और सूर्यकिरण-सारंग टीम के प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे।