सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति की तैयारी, कॉलेजियम ने 3 हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम सुझाए
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। इनमें गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं।