लकड़ी और कंडों से जला चूल्हा! अमेठी में सपा नेता का प्रदर्शन, जानिये पूरा मामला
अमेठी के ग्राम बासूपटी में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ लकड़ी और कंडों के चूल्हे पर खाना बनाकर सरकार पर निशाना साधा।