कांप उठा जापान! टोक्यो में अचानक आए भूकंप के तेज झटकों से मची अफरातफरी, 20 से ज्यादा घायल
जापान की राजधानी टोक्यो और पूर्वी क्षेत्रों में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता के तेज भूकंप से धरती डोल उठी। इस प्राकृतिक आपदा में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि कई इलाकों में बिजली गुल होने और ट्रेनें प्रभावित होने की खबर है।