Strait of Hormuz Dispute: ईरान ने भारत की धरती से अमेरिका को दी चेतावनी, जानिए जलमार्ग खोलने की क्या रखी शर्तें
मध्य पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष के कारण दुनिया का अहम ऊर्जा मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग ठप हो चुका है, जिससे भारत समेत कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत बढ़ गई है। इस बीच, ब्रिक्स सम्मेलन में आए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने साफ किया है कि अमेरिका द्वारा नाकेबंदी और सैन्य गतिविधियां बंद किए जाने के बाद ही इस जलमार्ग को दोबारा खोला जा सकता है।