Henley Passport Index 2025 ने जारी की नई लिस्ट, टॉप‑10 पासपोर्ट रैंकिंग से बाहर; जानिए भारत किस नंबर पर है?
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में इस बार 5 स्थानों की गिरावट दर्ज की गई है, और वह 85वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं चीन जैसे देश अब 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सिंगापुर लगातार टॉप पर बना हुआ है। भारत के पासपोर्ट से फिलहाल केवल 57 देशों में वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल एंट्री मिलती है।