भारत-रूस मिलिट्री एजेंडा: पुतिन की दिल्ली यात्रा में Su-57 और S-400 बना चर्चा का केंद्र; जानें सबकुछ
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नई दिल्ली में 23वें इंडिया-रूस समिट में हिस्सा लिया। बैठक में S-400 और S-500 एयर-डिफेंस सिस्टम, Su-57 फाइटर जेट और ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। यह दौरा भारत की मल्टी-अलाइनमेंट रणनीति और डिफेंस मॉडर्नाइजेशन को मजबूत करने में अहम माना जा रहा है।