ट्रंप ने जारी किया आदेश: भारत पर लागू होगा 50 प्रतिशत टैरिफ, रूस से तेल खरीद पर जताई नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है, जो 27 अगस्त रात 12:01 बजे से लागू होगा। यह निर्णय भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के चलते लिया गया है। ट्रंप प्रशासन ने इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।