गोल्ड-सिल्वर में उछाल! फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद दाम चढ़े, जानें आपके शहर में क्या है रेट
फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25% मुख्य ब्याज दर घटाने के बाद 11 दिसंबर की सुबह भारत में सोने–चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इस साल घरेलू बाजार में सोने में 67% और चांदी में 114% की बढ़ोतरी हुई है।