एसी के आउटर यूनिट से कॉपर वायर चोरी, अस्पताल प्रशासन में हड़कंप
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में अस्पताल के एसी आउटर यूनिट से कॉपर वायर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 कॉपर पाइप के टुकड़े बरामद किए हैं। मामले में मुकदमे में नई धाराएं जोड़ी गई हैं।