बांग्लादेश से आती थी हिल्सा, अब भारत से जा रही 500 टन; आखिर क्यों बदला कारोबार?
भारत-बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली का कारोबार इस बार उलट गया है। बांग्लादेश से भारत आने वाली हिल्सा अब भारत से बांग्लादेश भेजी जा रही है। पिछले दो महीनों में करीब 500 टन हिल्सा निर्यात हुई है। गुजरात की रो वाली हिल्सा की बांग्लादेश में खास मांग बताई जा रही है।