क्या CBI करेगी राम मंदिर गबन कांड की जांच? हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ बड़ा फैसला सुना सकती है। अधिवक्ता मोहित अशोक की PIL में गबन के आरोपों की CBI जांच और मंदिर के नकद, सोने-चांदी के चढ़ावे का CAG से ऑडिट कराने की मांग की गई है, जिससे रामभक्तों की नजर सुनवाई पर टिकी हुई है।