गुलाबी गैंग का अनोखा संग्राम, हाथों में धान के पौधे और जुबां पर सरकार के खिलाफ जंग
फतेहपुर के सुजानपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए बिजली, पानी और खाद संकट पर प्रशासन को चेतावनी दी।