एक डीएम की विदाई, दूसरे की एंट्री: हाथरस में अतुल वत्स को भावभीनी विदाई, सत्य प्रकाश पटेल ने आते ही बताया अपना फोकस
हाथरस में निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। वहीं नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत किया गया। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि पहले से शुरू विकास और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाकर पूरा कराया जाएगा।