हरियाली तीज 2025: दिल्ली-एनसीआर के 5 पौराणिक शिव मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मिलता है पुण्य
हरियाली तीज 2025 का पर्व 27 जुलाई को मनाया जा रहा है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शिव मंदिर जाकर दर्शन करती हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो यहां बताए गए पांच प्राचीन शिव मंदिरों में हरियाली तीज के दिन दर्शन करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है। बल्कि वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति भी बनी रहती है।