हमीरपुर डीएम के दरबार पहुंचे छोटे बच्चे, कहा- हमारे स्कूल के सभी टीचर गंदे हैं, जानें पूरा मामला
हमीरपुर के पढोरी गांव में स्कूल की लापरवाही से नाराज़ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यापकों पर समय पर स्कूल न आने, बच्चों से बदसलूकी और मिड डे मील में लापरवाही के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।