जीएसटी काउंसिल बैठक: टैक्स रिफॉर्म्स पर बड़ा फैसला, केंद्र पर टिकी राज्यों की नजरें
3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स स्लैब को रीस्ट्रक्चर करने और रिफॉर्म्स पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। केंद्र सरकार जहां इसे कर प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है, वहीं विपक्षी दलों के 8 राज्य इस प्रस्ताव से राजस्व में भारी नुकसान का अंदेशा जता रहे हैं।