सरकारी दफ्तर में ‘असलहे ’ के साथ घुसा बर्खास्त कर्मचारी! अधिकारी पर जानलेवा हमला, परिसर में मची अफरा-तफरी
महराजगंज के विकास भवन में एक बर्खास्त कर्मचारी ने असलहे के दम पर उपायुक्त पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वेतन विवाद को लेकर हुए इस हमले में अधिकारी घायल हो गए और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।