फोरलेन, थाने और ओवरब्रिज का निर्माण… मंडलायुक्त के औचक दौरे से अफसरों में मचा हड़कंप
गोरखपुर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई। शनिवार को उन्होंने कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। कहीं मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए तो कहीं काम में देरी पर नोटिस जारी करने को कहा। कई परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए।