‘गर्लफ्रेंड के नखरे’ और ‘नकली सोना’! अलीगढ़ में बैंक को ठगने का मास्टरप्लान फेल, पुलिस ने ऐसे दबोचा
अलीगढ़ की मुथूट गोल्ड लोन खिरनी गेट शाखा में 20 प्रतिशत सोने वाले नकली नेकलेस से ठगी की कोशिश करते तीन आरोपी पकड़े गए। बैंक स्टाफ की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी वृंदावन में हुई 90 लाख रुपये की ठगी से जुड़े लोगों के संपर्क में थे। मामले की जांच जारी है।