भारत की इस Tea ने दुनिया में किया कमाल, 100 बेहतरीन चायों में हासिल किया पहला स्थान
टेस्ट एटलस की ‘दुनिया की 100 बेहतरीन चाय’ सूची में भारत की मसाला चाय ने पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। जापान की होजिचा और चीन की पु एरह पीछे रह गईं। दार्जिलिंग और असम जैसी भारतीय चायों ने भी वैश्विक पहचान बनाई है और भारत का मान बढ़ाया है।