अमेठी में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश
अमेठी के गौरीगंज ग्रामीण मंडल में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।