एम्स रायबरेली में गणपति बप्पा की धूमधाम से स्थापना, छात्रों ने किया भव्य स्वागत
रायबरेली एम्स परिसर में गणेश चतुर्थी पर छात्रों ने भव्य पंडाल सजाकर गणपति बप्पा की स्थापना की। ढोल-नगाड़ों, पूजा और भजनों के बीच हुए आयोजन में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन ने न केवल भक्ति का माहौल बनाया बल्कि छात्रों में सांस्कृतिक चेतना भी जगाई।