नेपाल की तबाही का असर अब महराजगंज में दिखने लगा? गंडक-रोहिन का बढ़ा जलस्तर, जानें नदियों का ताजा हाल
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच महराजगंज की नदियों के जलस्तर में बदलाव देखने को मिला है। 28 अगस्त शाम 4 बजे की फ्लड रिपोर्ट के मुताबिक गंडक बैराज वाल्मीकिनगर से 1,02,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रोहिन और महाव नाला में भी बढ़ोतरी है, जबकि राप्ती और प्यासी नदी में पानी घटा है। फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं।