Wai Wai नूडल्स खाने वालों सावधान! फर्श पर गिरे नूडल्स से बन रही थी भुजिया, FSSAI ने पकड़ा बड़ा खेल
FSSAI ने राजस्थान में Wai Wai बनाने वाली कंपनी CG Foods India की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में फर्श पर गिरे और जमा हुए टूटे नूडल्स को बिना उचित हीट ट्रीटमेंट के दोबारा प्रोसेस कर भुजिया बनाने का मामला सामने आया। करीब 32 हजार किलो स्टॉक जब्त किया गया और एक्सपायर हो चुके तैयार उत्पादों के 1,925 बॉक्स मिले। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।