महराजगंज में भव्य तिरंगा महोत्सव, 500 मीटर लंबे तिरंगे संग निकली ऐतिहासिक रैली; जिलाधिकारी ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान
आज जनपद के बाला जी लॉन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देश की आजादी के अमर सपूतों को नमन करने के उद्देश्य से किया गया।