Fatehpur News: असोथर नगर में जल्द गूंजेगा फायर ब्रिगेड का सायरन, सीएफओ ने किया निरीक्षण
फतेहपुर जनपद में परंपरागत रूप से फायर स्टेशन केवल तहसील स्तर पर ही स्थापित किए जाते रहे हैं। असोथर वर्तमान में आकांक्षी नगर पंचायत है और परिसीमन प्रक्रिया में इसे तहसील का दर्जा मिलने की संभावना प्रबल है। इसी आधार पर असोथर को फायर स्टेशन के लिए चयनित किया गया है।