Chamoli News: पटियालधार के जंगल में भड़की आग, पुलिस-फायर की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
पटियालधार स्थित नर्सिंग कॉलेज के समीप जंगल में लगी भीषण आग पर गोपेश्वर पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित व साहसिक कार्रवाई से समय रहते काबू पा लिया गया। इस क्विक रिस्पांस से आवासीय क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान और पशुधन को सुरक्षित बचाया जा सका।