बाराबंकी में खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा, जिलेभर में ताबड़तोड़ छापे, गड़बड़ी मिलने पर एक्शन
बाराबंकी की रबी फसलों में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के बीच प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में 50 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। एक लाइसेंस निलंबित हुआ। चार को नोटिस जारी किए गए और 19 नमूने जांच के लिए भेजे गए।